Rewari News: 6 दिसंबर को धारूहेड़ा में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव , ये कालाकार करेंगे बाबा का गुणगान

On: December 4, 2025 7:50 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा में प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव 6-7 दिसंबर को, सेक्टर-6 थाना परिसर के सामने होगा भव्य आयोजन

धारूहेड़ा: श्री श्याम सेवा समिति, सेक्टर-6 एवं समस्त श्याम भवन धारूहेड़ा की ओर से प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव सेक्टर-6 थाना परिसर के सामने 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी में समिति के लोग लगे हुए है।Rewari News

SHYAN JAGRAN DHR 6 11zon

समिति के मेंबर लालाराम ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 6 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 9:15 बजे निशान एवं रथ यात्रा से होगा, जो सेक्टर-6 से श्री श्याम मंदिर, शिव नगर तक पहुंचकर भगवान श्याम के आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ेगी। शाम को भक्तों के लिए रात 8:15 बजे से भव्य जागरण का आयोजन रखा गया है।

श्री श्याम महोत्सव में जयपुर से आयुष सोमानी, अलवर से विजय पंजवाणी और कमल काका, हिसार से नन्नू बाबा की महिगा का गुणगान करेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 7 दिसंबर (रविवार) को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now