Haryana News : मेरी बेटी बेटो से कम थोडी हैं ये कहना है नंदरामपुर बास के सुशील यादव का। बस इसी का लेकर धूमधाम से नंदरामपुरबास गांव मे अधिवक्ता सारा यादव का बनवारा घोड़ी पर निकला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। गांव की मुख्य गलियों से गुजरते हुए वापस घर पहुचा, जहां परिवारजनों ने पारंपरिक रस्मों के साथ कन्या को आशीर्वाद दिया।Rewari News
ग्रामीणों ने बताया कि शादी की रस्में पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की जा रही हैं। लड़की की पिता सुशील यादव, दादा धन सिंह, प्रेम चंद यादव से कहा कि आजकल बेटा बेटी एक समान है।Rewari News
घोड़ी पर सवार दुल्हन पक्ष के परिजन और परंपरागत वाद्य-बैंड की धुनों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बनवारे में शामिल महिलाओं ने लोकगीत गाए, जबकि बच्चों और युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए जुलूस का उत्साह बढ़ाया।Haryana News

















