Railway News: DEMU passenger train को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से चलाने की मांग

On: November 28, 2025 8:05 PM
Follow Us:
डेमू पैसेंजर ट्रेल को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से चलाने की मांग

Railway News: दिल्ली रेवाड़ी सेक्शन पर लेट चल रही डेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 74003,74002 और ,74001 को समय पर चलवाने के लिए दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की तथा मांग पत्र सौपा

योगिन्द्र चौहान ने रेलवे के अधिकारियों को बताया कि गाड़ी संख्या 74003 के लेट होने के कारण गाड़ी संख्या 74002 और 74001 भी लेट चल रही है। इससे पूर्व भी रेलवे के अधिकारियों ने डेमू ट्रेन 74003 को पूरानी दिल्ली से लगभग 20 मिनट चलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन इस डेमू ट्रेन को पाथ (रास्ता) न मिलने के कारण संभावित नहीं हो सकता था।

इसलिए दैनिक रेल यात्रियों ने दोबारा रेलवे के अधिकारियों से मिलकर गाड़ी संख्या 74003 को पुरानी दिल्ली कि बजाय सराय रोहिल्ला से चलाने कि मांग कि है।Railway News

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि वे इस गाड़ी को सराय रोहिल्ला से चलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि गाड़ी संख्या 74003 को सराय रोहिल्ला से ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा यदि इसमें सफलता मिल जाती है तो स्थाई रूप से सराय रोहिल्ला से चलवा दिया जाएगा।Railway News

इस अवसर मास्टर यतीन्द्र शर्मा, देवीलाल,रामजीवन,ललीत मोहन, मुकेश कुमार, नवीन कुमार, सतीश कुमार,नीरज, नरेंद्र सिंह,यश‌ कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now