Breaking News: ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन ने मांगो को लेकर रेवाड़ी में किया विरोध प्रदर्शन

On: March 21, 2026 8:08 PM
Follow Us:
ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन ने मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Breaking News: ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज़ यूनियन महामंत्री मुकेश माथुर के नेतृत्व में नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयीज यूनियन के बैनर तले सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे स्थित विभिन्न रनिंग लॉबी पर रेलवे बोर्ड द्वारा रनिंग कर्मचारियों के मुद्दों पर निर्णय नहीं लिए जाने एवं जोनल प्रशासन द्वारा मनमर्जी से कार्यवाही करने के विरोध में लोको पायलट एवं गाड़ी प्रबन्धक संयुक्त लॉबी पर देवेन्द्र सिंह यादव सहायक मण्डल मन्त्री बीकानेर मण्डल व जयपुर मंडल की रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अगुआई में रेल कर्मचारियों ने लॉबी के सामने तानाशाही प्रसाशन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाज़ी भी की।Breaking News

यूनियन के सहायक मण्डल मन्त्री बीकानेर मण्डल देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की कोलकाता में विगत दिनों सम्पन्न कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार यह प्रदर्शन पूरे देश में किया गया है। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते के 50 फीसदी हो जाने पर 25 फीसदी की दर से सभी भत्तों में वृद्धि कर दी गई है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में अभी तक वृद्धि नहीं हुई है। इसी प्रकार किलोमीटर भत्ते के 70 फीसदी भाग को आयकर से मुक्त करने का निर्णय अभी तक सरकार ने नहीं लिया है।Breaking News

उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनमर्जी से क्रू वर्किंग में बदलाव किया जा रहा है और रेवाड़ी लॉबी और जयपुर मण्डल के गाड़ी प्रबंधकों एवं लोको पायलटों, सहायक लोको पायलटों समेत रनिंग स्टाफ़ का तबादला किया जा रहा है जबकि लोको पायलट (मालगाड़ी) के पदों पर प्रधान कार्यालय के निर्देशों के बावजूद पदोन्नति नहीं हो रही है। एकतरफा निर्णय करके नई लॉबी खोली जा रही है एवं कैडर रिव्यू इस वर्ष का अभी तक जारी नहीं किया गया है।Breaking News

इन सभी मुद्दों पर लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीएलआई एवं अन्य रनिंग कर्मचारियों ने अपना विरोध जताया है।उन्होंने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, मण्डल की विभिन्न लॉबियो आबू रोड, उदयपुर, फुलेरा, बांदीकुई, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, चुरू, मेड़ता रोड एवं समदड़ी लॉबी पर किया गया।Breaking News

इस मौके पर सहायक शाखा सचिव नेकवदन शर्मा, एआईजीसी सचिव रवि यादव, गाडी प्रबंधक वीके लाड़वाल, सुल्तान सिंह राजपाल, दीपक सांगा, चेतन बजाज, देशराज मीणा, संजय यादव, रोहित यादव, लोको पायलट विजय , जितेन्द्र , रामफूल कसोटिया, विनोद, लाखन, हरिओम, कैलाश मीणा, अशोक कुमार, विकास, गिरीश कुमार, राजेंद्र सैनी, राकेश यादव, नितीश, विनोद चौहान समेत काफी संख्या में रनिंग स्टाफ़ मौजूद रहे।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now