Spots News: रेवाड़ी जिले का प्रतिभाशाली व होनहार खिलाड़ी कार्तिक तंवर पुत्र सुभाष तंवर जू-जुत्शु एशियन चैंपियनशिप में 7वां स्थान प्राप्त करने के बाद अब थाईलैंड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। कार्तिक तंवर करावरा मानकपुर स्थित हेरिटेज इंटरनेश्नल स्कूल में जू-जुत्सू की कोचिंग प्रदान करते हैं। स्कूल प्रबंधन ने कोच को स्मृति चिह्न प्रदान कर शुभकामनाएं दी।Spots News
गौरतलब है कि रेवाड़ी निवासी कार्तिक तंवर ने एशियन चैंपियनशिप में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व देश का नाम रोशन किया था। अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर उनका चयन अव थाइलैंड के बैंकाक में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता एक से सात नवंबर तक आयोजित की जाएगी।Spots News
थाइलैंड रवाना होने से पूर्व नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव तथा स्कूल डायरेक्टर कमल यादव ने कोच कार्तिक तंवर को स्मृति चिह्न प्रदान कर अपनी, स्कूल व जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी।Spots News
इस मौके पर एडवोकेट निशांत यादव ने बताया कि कोच कार्तिक तंवर की इस उपलब्धि से रेवाड़ी के युवाओं में जू-जुत्शु खेल के प्रति रुचि बढ़ी है और वे उनसे प्रेरणा लेकर अपने खेल में भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोच तंवर हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों को जू-जूत्सू खेल की कला व बारीकियां सिखा रहे हैं।
उनकी इस भूमिका से रेवाड़ी जिले के युवाओं को खेल में आगे बढऩे के लिए प्रेरणा मिल रही है। कार्तिक को विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट अरविंद यादव समेत अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।Spots News

















