Haryana News: गुरूग्राम में 12 वीं के छात्र ने 18वीं मंजिल से कूद कर दी जान

On: March 21, 2026 8:27 PM
Follow Us:
SUICIDE

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर-108 स्थित एक सोसाइटी में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।Haryana News

एएसआई बलविंदर के अनुसार, आर्यन अपने परिवार के साथ सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर रहता था। कुछ साल पहले उसकी कमर और पैर में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वह पेशाब को नियंत्रित नहीं कर पाता था। बार-बार सबके सामने पेशाब निकल जाने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और खुद को दूसरों के सामने असहज महसूस करता था।Haryana News

परिवार के अनुसार, गुरुवार रात आर्यन ने मां के पैर दबाए और फिर अपने कमरे में चला गया। तड़के करीब चार बजे वह लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।Haryana News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया गया है कि आर्यन के पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में इस घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now