वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में सड़क बंद, जानिए कौन-से रूट्स अपनाएं

On: October 10, 2025 2:26 PM
Follow Us:
वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में सड़क बंद, जानिए कौन-से रूट्स अपनाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बेली ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते 11 से 14 अक्टूबर तक रिंग रोड अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इससे लोगों को सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार रिंग रोड के पिलर संख्या 60-62 के बीच धौला कुआं से नारायणा रूट 11 और 13 अक्टूबर को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। वहीं नारायणा से धौला कुआं रूट 12 और 14 अक्टूबर को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि इस दौरान वैकल्पिक रूट्स अपनाएं। वंदे मातरम मार्ग, स्टेशन रोड और कृपा मार्ग का इस्तेमाल करके यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने की भी सलाह दी है। इससे बेवजह की परेशानी से बचा जा सकेगी और यातायात की व्यवस्था सुचारू रहेगी।

बैली ब्रिज निर्माण के दौरान वाहन चालकों को समय और मार्ग की योजना पहले से बनानी चाहिए। एडवाइजरी का पालन करके यात्री अपनी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now