Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में यलो अलर्ट है. इन्हीं जिलों के अधिकांश इलाकों में बारिश संभावित हैं। जबकि, बाकी हरियाणा के जिलों में कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून टर्फ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगुडा, पुरी होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण हरियाणा पर बना है और नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बने रहने की संभावना है. उनके मुताबिक 4 सितंबर से 6 सितंबर के दौरान मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। Haryana Weather
















