Delhi NCR Weather: बारिश से दिल्ली-एनसीआर में​ बिगडे हालात, एनडीआरएफ ने संभाली कमान

On: September 4, 2025 8:24 AM
Follow Us:
Delhi NCR Weather: बारिश से दिल्ली-एनसीआर में​ बिगडे हालात, एनडीआरएफ ने संभाली कमान

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम बिगडने से यातायात प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में हुए जलभराव ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।Delhi NCR Weather

उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हो रही मूसलाधार बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के निचले इलाकों में हालात और बिगड़ गए। डूब क्षेत्रों में घरों में कई फुट तक पानी भर गया।Delhi NCR Weather

बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। विमान की उड़ान ट्रैक करने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइट रडार24’ के मुताबिक, खराब मौसम के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने और उड़ान भरने वाली 340 से ज्यादा फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं। शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालीं 273 फ्लाइट्स और 73 लैंड करने वालीं फ्लाइट्स डिले रहीं।Delhi NCR Weather

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया: बता दें कि पिछले तीन चार दिन से यमुना नदी के जलस्तर बढता ही जा रहा हैं इसी के चलते यमुना बाजार में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।Delhi NCR Weather

एनडीआरएफ की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। 14-18 टीमें स्टैंडबाय पर हैं। जबकि चार टीमें अलग-अलग जगह पर तैनात हैं।Delhi NCR Weather

हजारो लोग हुए बेघर: यमुना के पानी के जलस्तर बढने दिल्ली डूब रही है और बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हुए हैं। अब शहर के भीतरी हिस्से में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now