Haryana : हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, इस शहर को मिलेंगी 5 नई E-बसें

On: March 21, 2026 10:53 PM
Follow Us:
Good news for the people of Haryana

Haryana : हरियाणा के हिसारवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। इस माह डिपो को 5 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, जेबीएम कंपनी के अनार मुख्यालय से आने वाली टीम अगले सप्ताह हिसार पहुंचेगी। टीम डिपो का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और वर्कशॉप निर्माण के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार करेगी।

जानकारी के मुताबिक, डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बसों के आने से शहर में यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम होगी। रोडवेज वर्कशॉप की लगभग 3 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किया जाएगा। इसमें बस वर्कशॉप, दो मंजिला भवन, 9 चार्जिंग प्वाइंट, ड्राइवर और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम व शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस परियोजना का अनुमानित बजट 14.25 करोड़ रुपये तय किया गया है। फिलहाल हिसार में 50 ई-बसें संचालित करने की योजना है। वर्तमान में दो रूटों पर पाँच बसें चल रही हैं, जबकि कुछ माह पहले 15 और बसों की मांग भेजी गई थी। Haryana

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में अलग से दो मंजिला ऑफिस भी बनाया जाएगा, जिसमें दैनिक यात्रा, टिकट और अन्य जरूरी आंकड़े दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही परिचालकों के लिए ड्रेस बदलने और आराम करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें