Suicide in Dharuhera: कस्बे के गांव गढी अलावलपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 54 वर्षीय दीपचंद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, दीपचंद परिजनों को शराब के लिए पैसे मांगता था। स्वजनों ने मना कर दिया। वह घर से बाहर आ गया तथा खाली पडे मकान में जाकर फंदे से लटक गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम छा गया।
सेक्टर छह पुलिस ने स्वजनों के कहने पर सामान्य कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है तथ मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।Suicide in Dharuhera

















