Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, खेतों में सौर ऊर्जा से चलेगी ट्यूबवेल

On: March 21, 2026 11:13 PM
Follow Us:
Haryana news 2025 07 12T204443.055

 

Haryana News: हरियाणा सरकार ने कृषि आधारित ट्यूबवेल कनेक्शनों को बिजली से सौर ऊर्जा पर शिफ्ट करने की दिशा में नई स्कीम बनाई है। सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र के सभी नलकूपों को चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए।

हर जिले में चिह्नित करें जगह
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा बिजली उत्पादन निगम हर जिले में कम से कम 2 कृषि फीडरों के सौरकरण के लिए 5-5 एकड़ के स्थानों को चिह्नित करे, जहां सोलर पैनल स्थापित कर कृषि नलकूपों को सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति दी जा सके। इससे दूसरे राज्यों या किसी प्राइवेट कंपनी से बिजली खरीदने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

पंचकूला में लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट
सीएम सैनी शुक्रवार को चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत अधिकारियों के साथ बैठक की है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर