School Holidays: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जुलाई का महीना शुरू हो गया है, आइए जानते है इस महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले है।
जुलाई में त्योहारों की संख्या कम होती है, लेकिन रविवार, गुरु पूर्णिमा, मुहर्रम और क्षेत्रीय कारणों के चलते इन दिनों स्कूल बंद रहने वाले है।
स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट School Holidays July 2025
जुलाई में कुल 4 रविवार पड़ रहे हैं –
6 जुलाई
13 जुलाई
20 जुलाई
27 जुलाई
मुहर्रम (6 या 7 जुलाई 2025- रविवार या सोमवार)
मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसकी 10वीं तारीख यानी ‘आशूरा’ पर छुट्टी दी जाती है। यह छुट्टी 6 या 7 जुलाई को हो सकती है, चांद दिखने पर तारीख तय होगी। School Holidays July 2025
अगर मुहर्रम 6 जुलाई (रविवार) को होता है तो अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। लेकिन अगर 7 जुलाई (सोमवार) को होता है तो एक लंबा वीकेंड मिल सकता है।
इन राज्यों में संभावित छुट्टी: उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में छुट्टी की संभावना अधिक है। School Holidays July 2025
गुरु पूर्णिमा (10 जुलाई 2025- गुरुवार)
गुरु पूर्णिमा हिन्दू, बौद्ध और जैन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इन राज्यों में संभावित छुट्टी: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं। बता दें कि यह राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी का निर्णय लेते हैं। School Holidays July 2025
दूसरा शनिवार (12 जुलाई 2025)
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में स्कूलों में हर महीने का दूसरा शनिवार अवकाश होता है। हालांकि कुछ प्राइवेट स्कूल इस नियम को नहीं मानते।
मौसम आधारित छुट्टियां School Holidays July 2025
मानसून और भारी बारिश के कारण केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद किए जा सकते हैं।

















