Haryana News: सुमन राणा ने किया रेवाड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण, शिशु वार्ड की हालत पर जताई चिंता

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
सुमन राणा ने किया रेवाड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण, शिशु वार्ड की हालत पर जताई चिंता

Haryana News रेवाड़ी: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने मंगलवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड और शिशु वार्ड का गहन निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, उपचार व्यवस्था और सफाई को लेकर फीडबैक लियाHaryana News

निरीक्षण के दौरान सुमन राणा ने खासतौर पर साफ-सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सीवर ओवरफ्लो होने के चलते अस्पताल परिसर में गंदा पानी भरने की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, जो न केवल मरीजों बल्कि नवजात बच्चों के लिए संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ा सकती है। शिशु वार्ड में जलभराव की स्थिति पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।Haryana News

सुमन राणा ने कहा कि अस्पताल एक संवेदनशील स्थान होता है, जहां स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और शिशु वार्ड में विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

निरीक्षण के दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. सुरेन्द्र यादव और जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव भी मौजूद रहे। सुमन राणा ने दोनों अधिकारियों से समन्वय बनाकर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

यह निरीक्षण अस्पताल प्रबंधन के लिए एक चेतावनी और सुधार का अवसर माना जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now