Haryana crime : साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मूल रूप से हिसार निवासी एक युवती से ट्रेडिंग में पैसे लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला हिसार के गांव चौधरी वास निवासी निर्मल उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मूल रूप से हिसार निवासी रितु ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग की एवडरटाइजिंग देखकर आईडी पर मैसेज किया था। इसके बाद शातिर ने कहा कि ट्रेडिंग में 1 हजार रुपए लगाने पर 30 हजार रुपए का प्रॉफिट मिलेगा और इसके बाद उसने एक क्यूआर कोड शेयर किया था।
इसके बाद पीड़िता ने उस क्यूआर कोड पर 1 हजार रुपए भेज दिया और इस प्रकार शातिर ने पीड़िता से कुल 73 हजार 500 रुपए जमा करवा लिए। बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया तथा शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला हिसार के गांव चिडौद हाल आबाद जीरकपुर पंजाब सोमबीर व राजस्थान के जिला चुरू के गांव ढांढल चेना निवासी मनीष कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला हिसार के गांव चौधरी वास निवासी निर्मल उर्फ जग्गा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

















