मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD: अगले हफ्ते कैसा रहेगा भारत में मौसम, जानिए कहां होगी भीषण बारिश, कहां रहेगा सूखा ?

On: July 1, 2025 2:26 PM
Follow Us:
weather

IMD: भारत में मानसून का सीजन इस बार समय से पहले आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को घेर लिया। इसका असर यह हुआ है कि तटीय राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मूसलाधार वर्षा दर्ज की जा रही है। कई जिलों में तो बारिश की स्थिति को देखते हुए रेड और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

 

हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगा, जहां भूस्खलन, मिट्टी कटाव और यातायात बाधित हो सकता है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में जुलाई में तीन दिन कैसा मौसम का अनुमान?
मंगलवार: मौसम विभाग ने बताया कि एनसीआर में अधिकतम तापमान क्रमशः 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।

यह भी पढ़ें  New Expressway: राजस्थान के इन जिलों से होकर गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान

बुधवार : आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।

गुरूवार: बता दें गुरूवार को गरज और बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 में 28 डिसी सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कब होगी बारिश: बता दें कि 1 जुलाई को राज्य में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, 6 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन से यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा नदी-नालों में तेज बहाव, ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें प्रभावित होने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब में सात दिन होगी बारिश: पंजाब में 1 से 6 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान जताया गया है। हालांकि, क्षेत्र में उमस का प्रकोप बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: पंचायत फंड में 7 लाख का घोटाला, सरपंच व पंचो पर गिरी गाज

हरियाणा में रूक रूक होगी बारिश: हरियाणा में इस पूरे हफ्ते कई क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे खेतों में जलभराव की आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में चलेगी तेज हवा: उत्तर भारत के मैदानी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, क्योंकि इस दौरान तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रहेगा। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। साथ ही 30 से 50 किमी/घंटा तक की हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में नदिया उफान पर: उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। खासकर पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और नोएडा में स्थिति के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ 3 से 6 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी-लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट है। जबरदस्त बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा, राजस्थान की महिलाओं की UP में होती भ्रूण जांच

 

राजस्थान में भारी बारिश होगी: राजस्थान में 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया गया है। यहां 5 जुलाई को पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पश्चिमी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, हालांकि आर्द्रता बनी रहेगी।

गुजरात में बारिश् का कहर: राज्य में अगले 1 जुलाई से 6 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। तटीय जिलों — जैसे वेरावल, पोरबंदर, जामनगर, नवसारी, वलसाड और भरूच — में गंभीर बारिश और तेज हवाएं (40–60 किमी/घंटा) चलने की संभावना।

महाराष्ट्र, गोवा में होगी बारिश: बता दे कि अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now