Haryana News: DSP ने किया गांवों का दौरा, नशा कारोबार पर रोकथाम के लिए पुलिस को दें खुलकर सहयोग

On: June 30, 2025 4:50 PM
Follow Us:
डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने सोमवार को गांव नांगल शहबाजपुर और नंगली प्रसापुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया

Haryana News: डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने सोमवार को गांव नांगल शहबाजपुर और नंगली प्रसापुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

डीएसपी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने नशे को समाज का साझा दुश्मन बताया और कहा कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और यूथ क्लबों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।Haryana News

Haryana News: DSP visits villages, cooperate openly with police to stop drug trade

डीएसपी श्योराण ने बताया कि पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूक कर रही है। कई युवाओं ने प्रेरित होकर नशा छोड़ने की पहल की है और अब वे समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

इसके साथ ही डीएसपी ने साइबर अपराधों को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड या फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 और इमरजेंसी सेवा 112 हर समय महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अंत में, उन्होंने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील भी की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now