HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग ने ए श्रीनिवास को हरियाणा का मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। ए श्रीनिवास निवर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे ।हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है
साल 2004 बैच के आईएएस अधिकारी ए श्रीनिवास हरियाणा के अब नये मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। उनके पास निर्वाचन विभाग के आयुक्त व सचिव का कार्यभार भी होगा। HARYANA NEWS
पंकज अग्रवाल को हरियाणा कृषि विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। ए श्रीनिवास मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनने से पहले उर्जा विभाग में सचिव तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
निवर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल को एक वर्ष पूर्व जुलाई 2024 में इस पद पर तैनात किया गया था।बता दें इस पद पर एक आइएएस अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता हैंHARYANA NEWS
लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार भारतीय चुनाव आयोग की स्वीकृति से तीन साल के निर्धारित कार्यकाल से पूर्व भी बदलाव कर सकती है।
हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। उनके नेतृत्व में 15 जून को पंचायतों के उपचुनाव व कुछ पंचायतें जो नगरपालिका से पुनः पंचायत बनी हैं, उनके आम चुनाव हुए हैं। राज्य चुनाव आयोग के पास अब किसी भी पंचायत का चुनाव लंबित नहीं है।HARYANA NEWS

















