Haryana Rains: हरियाणा में अगले तीन घंटों बाद मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी किया गया है।
जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों में यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल समेत कई अन्य जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह अलर्ट सुबह 6.45 बजे जारी किया गया है।

















