Haryana News: हरियाणा के पानीपत में हरियाणा पुलिस ने बडा खुलासा किया हैं पुलिस ने फर्जी DSP सुमित आहूजा को गिरफ्तार किया है। देश के अलग-अलग जिलों समेत कई राज्यों में दबिश दे चुकी थी। आरोपी कमीशन पर लोगों के काम करवाता था।
कई महीनों के पुलिस के गले की फास बने आरोपी को पुलिस ने शहर के 8 मरला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सुमित खुद को इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो पंचकूला में DSP तो पत्नी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिकारी बताता था। Haryana News
बता दे ये फर्जी डीएसपी पानीपत पुलिस के लिए कई महीनों से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। शिकायत मिलने के बाद से पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबीच दी, लेकिन पकड में नही आ रहा था।

जानिए डीएसपी को टोरा: डीएसपी का टोरा देखकर पुलिस भी चौक गई है। महज 12वीं पास सुमित हूटर लगी गाड़ी में अफसरों की तरह धूमता था। इतना ही सुमित इंस्पेक्टरों की पूरी कुंडली रखता था। होटलों में वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेता।
सुमित ट्रांसफर, नौकरी पर सेट करवाना, विदेश भेजने समेत अन्य काम करवाने का काम लेता था। इसके अलावा वह महंगे से महंगे फाइव स्टार होटल में खुद को डीएसपी बताकर कमरा खुलवाता था और वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेता था।
वह महंगी शराब का शौकीन था। उसने एक व्यक्ति से 1.80 लाख कीमत की 2 बोतल ली थीं। इसके साथ गाड़ी में 10 हजार की कीमत वाली बोतलें रखता था।
लिया रिमांड पर: पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड में खुलासा होगा की उसने कहां से कहां कमीशन खोरी की है।
सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी का एक अन्य मामला करनाल जिले के रामनगर थाना में दर्ज है। आरोपी ने करनाल की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी की थी।

















