Haryana : IGU में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सो में दाखिले का सुनहरा मौका

On: June 25, 2025 7:41 PM
Follow Us:
IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.ए., एम.कॉम. एम.एससी., एम.सी.ए., एलएलबी आदि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2025 हैं।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।
आवेदन करने के पश्चात 2 जुलाई 2025 तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जमा करवाना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जुलाई 2025 से विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई से 8 जुलाई 2025 के मध्य होगी।
प्रथम मेरिट सूची 11 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी एवं प्रथम काउंसलिंग 14 जुलाई 2025 को होगी। द्वितीय काउंसलिंग 17 जुलाई 2025 को एवं तृतीय काउंसलिंग 21 जुलाई 2025 को होगी।
विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों की सूची, काउंसलिंग का कार्यक्रम और कक्षाओं की शुरुआत विस्तृत सूचना विवरणिका सत्र 2025-26 विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now