मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Transfers News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 105 अधिकारियों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

On: June 22, 2025 9:22 PM
Follow Us:
Transfers News: Major administrative reshuffle, 105 officers transferred, see full list

Bihar Transfers News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात कुमार झा को नगर आयुक्त सहरसा बनाया गया।

पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे उमेश कुमार भारती को बिहार कर्मचारी चयन आयोग में उप सचिव, अखिलेश कुमार को श्रम संसाधन विभाग में उप सचिव, अनिशा सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग में उप सचिव, प्रियंका कुमारी को समाज कल्याण विभाग में उप सचिव, डॉ. महेंद्र पाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव बनाया गया।

यह भी पढ़ें  Maharana Pratap की पुण्यतिथि पर रेवाड़ी में कार्यक्रम 19 को

शेख जियाउल हक को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अपर सचिव, विनोद कुमार सिंह को भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त का सचिव, सुधीर कुमार को मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त का सचिव, संदीप कुमार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का सचिव, ज्ञान प्रकाश को उप सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजीव कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, डॉ. प्रेरणा सिंह को उप सचिव उद्योग विभाग बनाया गया है।

वहीं, मनीषा को उप सचिव बिहार विश्वविद्यालय आयोग, ललित राही को विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, अनिकेत कुमार को वरीय उप समाहर्ता नालंदा, कुमारी तोसी वरीय उप समाहर्ता , सहरसा, औरंगाबाद के वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील को वरीय उप समाहर्ता कटिहार, मनीष कुमार को वरीय उप समाहर्ता, पटना, राज ऐश्वर्या श्री को विशेष कार्य पदाधिकारी पंचायती राज विभाग, शाहबाज खान को विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार कर्मचारी चयन आयोग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें  Petrol Pump Rules: बड़ी खबर ! पेट्रोल पंप के शौचालय बंद करने पर होगी कार्रवाई, लगेगा भारी जुर्माना

निधि कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, पूर्णिया, डॉ. सविता कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी मद्य निषेध विभाग, युनूस अंसारी को वरीय उप समाहर्ता, सीतामढ़ी, विनोद कुमार सिंह को अपर सचिव खान एवं भूतत्व विभाग, मनन राम को अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, अजय कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, नवीन कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी तकनीकी सेवा आयोग बनाया गया है।

आमिर अहमद को वरीय उप समाहर्ता बेगूसराय, पटना के वरीय उप समाहर्ता राकेश कुमार को अपर समाहर्ता विभागीय जांच, दरभंगा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन पश्चिम चंपारण रामानुज प्रसाद को उप निदेशक शिक्षा विभाग, वरीय उप समाहर्ता अररिया डॉ. संजय कुमार को उप सचिव राज्य सूचना आयोग तथा राजू कुमार को वरीय उप समाहर्ता, सहरसा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें  Rewari crime: बस में नहीं बैठे तो पिटाई कर की थी लूटपाट, पुलिस के चढे हत्थे, जानिए कैसे

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now