Smart Meter Update : बिजली उपभोक्ता के लिए गुड न्यूज़! इन लोगों के घर पर लगेंगे Smart Meter

Smart Meter Update : विद्युत निगम एईएन क्षेत्र कोटखावदा में 16 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। कस्बे
प्रकाशित: 30 June 2025, 10:45 PM

Smart Meter Update : विद्युत निगम एईएन क्षेत्र कोटखावदा में 16 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। कस्बे में मीटर लगाने का काम गुरुवार को शुरू हो गया।Smart Meter Update

बिजली मीटर कम्प्यूटराइज्ड होने के साथ ही ऑनलाइन विद्युत निगम कार्यालय से भी जुड़ेंगे। ऐसे में अधिकारी कार्यालय से सभी बिजली स्मार्ट मीटर की मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे। वहीं उपभोक्ता भी रजिस्ट्रेशन नंबर से मोबाइल पर बिजली मित्र एप के जरिए मीटर की रोजाना मॉनिटरिंग कर सकेंगे।Smart Meter

ऐसे में बिजली की बचत के साथ ही उपभोक्ताओं को इससे जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। वहीं फाल्ट होने या बिजली आपूर्ति बंद होने की स्थिति में विद्युत निगम कार्यालय में बैठे अधिकारियों को मामले की जानकारी मिलते ही समस्याओं का तुरंत समाधान हो सकेगा।

16 हजार पुराने मीटरों की जगह लगेंगे स्मार्ट मीटर कस्बे में सबसे पहला स्मार्ट मीटर एकता बहुउद्देशीय महिला सहकारी समिति लिमिटेड कोटखावदा में लगाया गया। विद्युत निगम कोटखावदा जेईएन मयंक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के करीब 16 हजार बिजली उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।Smart Meter

बिल जमा नहीं करवाने पर स्वत: ही कट जाएगा कनेक्शन। स्मार्ट मीटर का बिल समय पर जमा नहीं करवाने पर स्वत: ही कनेक्शन कट जाएगा। साथ ही रीडिंग व रिकवरी में लाभ मिलेगा। बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले विलंब शुल्क से भी राहत मिलेगी।Smart Meter Update

योजना से संबंधित बिलों का हर माह वितरण, प्रिंटिंग, बिजली निगम द्वारा बिल जमा करवाने की व्यवस्था करने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। बिजली निगम एईएन आरके गर्ग ने बताया कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और बिजली वितरण व्यवस्था में भी सुधार आएगा।Smart Meter

स्मार्ट मीटर लगने के बाद निगम के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के घर पर लगे मीटरों की रीडिंग लेने नहीं जाना पड़ेगा। निगम कार्यालय के कंप्यूटर से ही रीडिंग का डाटा लिया जाएगा। Smart Meter Update

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now