Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां शनिवार को राजस्थान रोडवेज बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
तेज रफ्तार बस ने मारी कार में टक्कर
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुग्राम से जयपुर जाने वाली सड़क पर हुआ है। कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने बिलासपुर चौक के पास एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस पलट गई। इस बाद बस में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई
बताया जा रहा है कि कार और बस में सवार कई लोगों को चोटे आई है। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।
















