मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: एनसीआर में घर लेने का सपना होगा पूरा, सैनी सरकार इस शहर में बनवाएगी 30 हजार फ्लैट्स

On: June 21, 2025 8:42 AM
Follow Us:
The dream of buying a house in NCR will be fulfilled, Saini government will build 30 thousand flats in this city

Haryana News: हरियाणा में जो लोग अपने घर का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना सैनी सरकार जल्द ही पूरा करने जा रही है। दरअसल, हरियाणा की सैनी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत फरीदाबाद जिले में 30,000 फ्लैट बनाए जाएंगे। हालांकि, नगर निगम की टीम अभी जमीन की तलाश में लगी हुई है और जमीन मिलने के बाद जल्द ही फ्लैट बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: कमीशन पर होती है अवैध हथियारों की सप्लाई, जानिए कैसे रेवाड़ी पुलिस ने दबोचा

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास जो जमीन है। उस पर 30,000 फ्लैट नहीं बनाए जा सकते है। जिसके चलते वह नई जगह पर जमीन की तलाश कर रहे हैं। ताकि, फ्लैट बनाने का काम शुरू किया जा सके। वहीं राज्य सरकार ने योजना को लेकर नगर निगम को लेटर भी जारी किया है। जिसमें  फ्लैट्स बनाने के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

30,000 लोगों का अपना घर खरीदने का सपना होगा पूरा

 

यह भी पढ़ें  Haryana में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने के लिए 219 फ्लाइंग स्क्वॉड गठित

खबरों की मानें, तो फरीदाबाद जिले में 50,000 लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन किया हुआ है। इनमें से सिर्फ 30 हजार लोगों के ही आवेदन ही सही पाए गए हैं। जिसके चलते इन लोगों को अब फ्लैट देने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। नगर निगम की ओर से जमीन तलाशने का काम जारी है।

क्या बोले नोडल अधिकारी

वहीं इस मामले में जिला परियोजना नोडल अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत फरीदाबाद में 30,000 आवेदकों को फ्लैट दिए जाएंगे। इस पर योजना पर काम किया जा रहा हऔर नई जमीन की तलाश की जा रही है। जहां 30 हजार फ्लैट का निर्माण किया जा सके।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now