Rewari News: बावल कृषि महाविद्यालय में धरने पर बैठे छात्रों से मिले दुष्यंत चौटाला, मांगों को लेकर कही ये बात

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:
CHOTALA DHUYSHAT

Rewari News: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला रविवार को कृषि महाविद्यालय, बावल में धरने पर बैठे छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी मांगों को उचित बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन भी जताया। इस दौरान छात्रों में दुष्यंत के आगमन से उत्साह देखा गया।Rewari News

दुष्यंत चौटाला ने इस मौके पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिसार में छात्रों के साथ जो बर्ताव किया गया, वह पूरी तरह से गलत है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बावल कॉलेज में छात्रावास के भीतर पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई को भी अनुचित करार दिया।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि छात्रों की स्कॉलरशिप बढ़ाने की मांग पूरी तरह जायज़ है और सरकार को इस पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकार ने जांच कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। इसके उलट छात्रों के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे छात्रों की मांगों को लेकर पूरी गंभीरता से मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाएंगे और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक उनकी बातें नहीं सुनी जातीं। उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग करना हर छात्र का लोकतांत्रिक हक है और सरकार को इस पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

छात्रों ने भी दुष्यंत चौटाला के समर्थन के लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याएं अब सरकार के स्तर पर गंभीरता से उठाई जाएंगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें