Rewari News: आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम 21 को

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम 21 को

Rewari News: पंजाबी समाज रेवाड़ी, आर्ट ऑफ लिविंग और आईएमए रेवाड़ी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को योग कार्यक्रम होगा।

शहर के अंबेडकर चौक पर रेडक्रॉस कार्यालय के निकट स्थित पंजाब भवन में आयोजित होने वाला कार्यक्रम सुबह 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश देना है।Rewari News

कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को पंजाबी भवन में मीटिंग भी आयोजित की गई, जिसमें तैयारी को लेकर चर्चा हुई तथा जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर पंजाबी समाज प्रधान सचिन मलिक, आईएमए अध्यक्ष डॉ दीपक शर्मा, सचिव डॉ मनीष तनेजा, आर्ट ऑफ़ लिविंग से शिक्षक ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज, नरेश कालरा, सुमन यादव, सुषमा यादव, डॉ सुमन सैनी व संजय गेरा आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now