Haryana News: खेल विभाग की ओर से 27 से 29 जून तक पंचकुला में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की जा रही है। इसी प्रतियोगिता को लेकर रेवाड़ी खिलाड़ियों का चयन किया गया। राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में महिलाओं और पुरुषों के विभिन्न भार वर्ग में हुई प्रतियोगिता में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। Haryana News
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि महिला और पुरुष सीनियर के विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों का उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया है। ट्रायल में भाग लेने वाले विभागीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्रों, निजी प्रशिक्षण केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं तथा अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया।Haryana News
इनका हुआ चयन
- महिला वर्ग में 45 से 48 किग्रा में दिव्या गोकलगढ़
- 48 से 51 किग्रा में कोसली की आरती
51 से 54 किग्रा में कोसली की पूजा
54 से 57 किग्रा में कोसली की आरती
57 से 60 किग्रा में मुरलीपुर की अनुप्रिया
60- 65 किग्रा में नांगल पठानी की ईवा यादव - 65 से 70 किग्रा में कन्होरी की ज्योति
70 से 75 किग्रा में नैनसुखपुरा की पलछिन - 75 से 80 किग्रा में गोकलगढ़ की रोबिन
80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कोसली की शर्मिला

















