Breaking News : औद्योगिक कस्बे Dharuhera अवैध शराब की तस्करी नहीं रूक रही है। यहां के सोहना रोड पर एक बुक डिपो पर युवक शराब बेच रहा था पुलिस ने उसे काबू करके उसके पास से 39 बोतल अवैध शराब जब्त की है। Breaking News
आरोपित की पहचान धारूहेड़ा निवासी राहुल सैन के रूप में हुई है। थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बताया सिंह सूचना मिली थी कि एक युवक बुक डिपो पर शराब बेच रहा है। टीम ने छापे मार करवाई करते हुए उसे काबू किया।
जब जांच की तो उसके पास 39 बोतल अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपित को काबू कर लिया है। पुलिस ने शराब चोरी के आरोप में मामला दर्ज जाँच शुरू कर दी है।
नहीं थम रही शराब तस्करी: सबसे अहम बात यह है जगह जगह शराब के ठेके होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा बंद नहीं हो रहा है। इतना ही अवैध शराब की होम डिलीवरी भी हो रही है। ऐसे में साफ अंदाजा लगाया जा सकता है अवैध शराब की कितनी जरूरत है।

















