Dharuhera News : बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पडा। ग्रामीणों ने निगम परिसर धारूहेड़ा जाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा चेतावनी दी अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होगें।
खटावली की रहने वाली सोनम, रामरती, अनिता, सुनिता, कंवर सिंह, मुकेश व संदीप ने बताया कि गांव में बार बार बिजली के केबल फूक रही है। निगम अधिकारी इन्हें बदलने की बजाय लीपापोती करके उन्हें दोबारा से ज्वाइंट करके खुले में ही छोड़ दिया जाता है जिसके कारण करंट लगने की संभावना बनीं रहती हैं।Dharuhera News

इतना ही नहीं थोडी सी हवा चलते ही बार बार केबल हिलने से बिजली गुल हो जाती है। पिछले एक माह से लोग बिजली समय पर नहीं आने से पानी की किल्लत भी झेल रहे है। इन केबलों को ठीक करवाने के लिए बिजली उपभोक्ता मचं की ओर से दो बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है। मंगलवार को दिनभर बिजली गुल रही। इसी को लेकर गुस्साए लोग निगम पर पहुचें तथा विरोध जताया।

















