Dharuhera News: खानापूर्ति हो रही है नालों की सफाई, सरकारी धन का बंदरबांट

On: March 21, 2026 11:33 PM
Follow Us:
KUDA W 14

Dharuhera News: बीते एक सप्ताह में दो दिन बार बारिश हो चुकी हैं। मानसून भी आने वाला हैं। इसके बाद भी धारूहेड़ा में की सफाई व्यवस्था नहीं सुधर पाई हैं। कस्बे की अधिकाश नालियां कचरे के चलते जाम है।

यहां तक की बास रोड पर नाले में भी अब तक पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो पाई है। ठेकेदार की ओर से नाले की सफाई कर रहे कर्मचारी पूरी तरह से नाले की गंदगी व कचरा नहीं निकाल रहे हैं। नालों को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा कि नाले की सफाई के नाम पर केवल कागजों में ही खानापूर्ति हो रही हैं और सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

इतना ही नहीं कूडा व कचरा नाले से निकाला जा उसे उठाया भी नही जा रहा है। वार्ड पार्षद पूजा, अनिल, राजेंद्र, धमेंद्र ने नपा सचिव को पत्र लेकर सही ढंग से नालों की सफाई करवाने व कूडा उठाने की मांग की है ताकि बरसात में परेशानी नही झेलनी पडे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें