Haryanvi Model Sheetal Choudhary: हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी का मर्डर, आखिरी वीडियो कॉल ने खोला राज

On: March 21, 2026 11:33 PM
Follow Us:
Haryanvi Model Sheetal Choudhary

 

Haryanvi Model Sheetal Choudhary Murder News: 23 साल की एक मासूम सी लड़की (Sheetal Choudhary) जिसकी आंखों में हजारों सपने थे. सपने मॉडल बनकर पूरी दुनिया में छा जाने की. मगर, आज उसकी लाश एक नहर में मिली. इस युवती का नाम है सिम्मी चौधरी. मॉडलिंग की दुनिया में उसे शीतल नाम से लोग जानते थे.

सोमवार को हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा इलाके में उसका शव मिला. पुलिस के अनुसार, उसका गला रेत दिया गया है. उसकी बेरहमी से हत्या की गई. पुलिस के अनुसार, शीतल का गला रेतकर शव नहर में फेंक दिया गया.

Haryanvi Model Sheetal Choudhary: हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी का मर्डर, आखिरी वीडियो कॉल ने खोला राज sheetal

कई दिन से लापता थी शीतल चौधरी

शीतल की बहन नेहा ने बताया कि शीतल कई दिनों से लापता थी. उसने पानीपत के मतलौडा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी. शिकायत में नेहा ने बताया कि 23 वर्षीय शीतल 14 जून को अहर गांव में शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. शीतल पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थी. वह एक मॉडल थी और हरियाणा संगीत उद्योग में भी काम करती थी. उसने संगीत उद्योग में काम करना छह महीने पहले ही शुरू किया था.

Haryanvi Model Sheetal Choudhary: हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी का मर्डर, आखिरी वीडियो कॉल ने खोला राज sheetal

वीडियो शूट करने गई थी बाहर

14 जून को भी वह एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए बाहर गई थी. नेहा ने पुलिस को बताया कि शीतल ने 14 जून को ही उसे फोन कर कहा था कि उसके एक दोस्त सुनील ने शूटिंग स्थल पर उसके साथ मारपीट की थी. नेहा ने कहा, “शीतल ने यह भी बताया कि सुनील उस पर उसके साथ चलने के लिए दबाव डाल रहा था. इसना कहते ही शीतल का फोन बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो पाया.”

Haryanvi Model Sheetal Choudhary: हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी का मर्डर, आखिरी वीडियो कॉल ने खोला राज sheetal

शीतल की बहन ने किया दावा

नेहा ने पुलिस को बताया कि 15 जून को सुनील की कार दिल्ली में नहर में फिसल गई थी, लेकिन जब उसे बचाया गया तो शीतल कार में मौजूद नहीं थी. नेहा ने कहा, “हमें संदेह है कि सुनील ने मेरी बहन की हत्या की है और वह झूठी कहानी गढ़ रहा है.” नेहा ने यह भी दावा किया कि सुनील ने शीतल को उससे शादी करने के लिए मजबूर किया लेकिन शीतल ने इनकार कर दिया था, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था.

नेहा ने बताया कि इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन वाले होटल सुकून में शीतल काम करती थी. इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी. होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी. सुनील के शादीशुदा होने की बात पता चली, तो उसने काम छोड़ दिया. मगर सुनील उससे शादी करने की जिद करता रहा. मामले में आगे की जांच चल रही है. शीतल की पहचान उसके हाथों और छाती पर बने टैटू से हुई.

शीतल केस में पुलिस का खुलासा

शीतल का दोस्त जो आखिरी समय में उसके साथ में था, उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.  इसका नाम सुनील है. पानीपत पुलिस सुनील से पूछताछ कर रही है. पानीपत पुलिस ने कहा कि सुनील किसी बात का सही जवाब नहीं दे रहा और कहानियां बना रहा है.  पुलिस ने बताया शीतल भी शादीशुदा है. अपने पति से उसका विवाद चल रहा था. शीतल का 5 महीने का बच्चा भी है. खानपुर मेडिकल कॉलेज शीतल की डेडबॉडी को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया है.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें