मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में SDM की चलती गाड़ी में लगी आग, एसी में फॉल्ट आने की वजह से हादसे की आशंका

On: June 15, 2025 10:48 PM
Follow Us:
Fire breaks out in SDM's moving vehicle in Haryana, accident suspected to be due to fault in AC

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में एसडीएम की चलती बोलेरो गाड़ी में आग लग गई। चंद सेकेंड में ही आग में पूरी गाड़ी धू-धू कर जल गई। टायर और सीटें तक पिघल गई थीं। सूचना पुलिस को भी दी गई। मगर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने आग पर काबू पा लिया।

घटना कलानौर-भिवानी मार्ग पर हुई। गाड़ी लोहारू एसडीएम ऑफिस की है, जिसमें एसडीएम मनोज कुमार मौजूद थे। उनका ड्राइवर सोमवीर गाड़ी चला रहा था। वे जैसे ही खैरड़ी मोड़ के समीप पहुंचे गाड़ी के एसी ने अचानक से काम करना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: हरियाणा रोडवेज बस से महिला यात्री का पर्स चोरी, लाखों रूपए के जेवर व नकदी गायब

ड्राइवर चेक कर ही रहा था कि गाड़ी से धुआं उठने लगा। साथ ही आग भी लग गई। इस पर दोनों ने दूर हटकर अपनी जान बचाई। शुरूआती जांच में गर्मी के कारण एसी में फॉल्ट आने की वजह से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

रोहतक में कमिश्नर से मिलने आए थे एसडीएम लोहारू एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि वह ड्राइवर के साथ सरकारी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर रोहतक कमिश्नर से मिलने आए थे। कमिश्नर से मिलकर लोहारू लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी में आग लग गई। मैंने और ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें  Rewari: लापता युवक का शव गड्ढे में मिला, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now