Rewari News: 288 करोड़ की दी परियोजनाएं, कहा- रेवाड़ी शूरवीरों की धरती: सीएम नायब सैनी

On: June 15, 2025 4:29 PM
Follow Us:
288 करोड़ की दी परियोजनाएं, कहा- रेवाड़ी शूरवीरों की धरती

Rewari News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लोगों से कहा- रेवाड़ी की भीड़ बता रही है कि ये रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि दिल का है। आप लोगों ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार को हटाकर राष्ट्रवाद को जीत दिलाई है। आपने जो विश्वास उस पर हम खराब उतरने का प्रयास करेंगे।

288 करोड़ की परियोजनाएं दी: रेवाड़ी में सीएम नायब ने कहा- हम किसी जाति की नहीं, पौने 3 करोड़ लोगों की सरकार हैं। आज 288 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 11 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 11 साल पहले इसी धरती से वन रैंक वन पेंशन रैली से चुनावी कैंपेन की शुरुआत की थी।

रेवाडी है सैनिको की खान: सीएम हरियाणा ने बताया रेवाडी की धरती सैनिकों की खान है। रेवाड़ी की धरती कोई साधारण नहीं है। यह वीरों की धरती है, शूरवीरों की धरती है। यह राव तुलाराम की धरती है, जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के दांत खट्‌टे कर दिए थे।

 

ये की घोषनाए:
रैली के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने रेवाड़ी के लिए मॉडल स्कूल भवन, लाइब्रेरी, 5 नई सड़कों का निर्माण, मंडी बोर्ड की सड़कों का नवीनीकरण, मार्केट कमेटी भवन और कर्नल रामसिंह चौक पर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की।

सीएम ने जिला नागरिक अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर को नई जगह शिफ्ट करने, धारूहेड़ा में अर्बन सेंटर बनाने, मसानी बैराज पर एसटीपी लगाने और डुंगरवास में नई पाइप लाइन बिछाने की भी घोषणा की। Rewari News

शहर की पेयजल सप्लाई के लिए 50 करोड़ रुपए के नए टैंक और सीवरेज लाइन अपग्रेडेशन का भी वादा किया।साथ ही पीडब्ल्यूडी की 90 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का भी ऐलान किया।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now