हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
Assistant Professor of Haryana Agricultural University arrested, suspended by the University

हरियाणा के कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया गया था। यूनिवर्सिटी की जांच में सामने आया था कि असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम का व्यवहार अशोभनीय था।

बता दें कि 10 जून को हुए लाठीचार्ज का एक वीडियो सामने आया था, इस वीडियो में यही असिस्टेंट प्रोफेसर हाथ में लाठी लिए छात्रों के पीछे दौड़ता हुआ दिखा था। बाद में असिस्टेंट प्रोफेसर पर दो छात्रों के सिर फोड़ने का भी आरोप लगाया गया था।

लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र दीपांशु ने बताया कि अभी छात्र यूनिवर्सिटी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। वो चाहते हैं वीसी धरने पर आकर माफी मांगें और जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उन सबकी गिरफ्तारी हो। इसके बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now