Political News: जेजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 22 पदाधिकारी घोषित किए

On: April 12, 2026 9:25 PM
Follow Us:
JJP

Political NewsL चंडीगढ़, 11 जून। जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी द्वारा कुमारी फूलवती, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सुरजीत सैनी सौंढा, बलवान सुहाग, राव सुनील चौधरी और शीला भ्याण को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजकुमार सैनी, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह और रणबीर दहिया को नियुक्त किया हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व विधायक मखन सिंह रोड़, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, संजय चौपड़ा, सुरेश काला और ईश्वर उझानिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं। वहीं राममेहर ठाकुर, ओमप्रकाश सहरावत, सुमित राणा, कृष्ण राठी और कुलजीत कुलड़िया भी राष्ट्रीय सचिव होंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now