Rewari News : रेवाडी पुलिस ने सेक्टर छह स्थित सामुदायिक भवन में को लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशा नही करने का सकंल्प दिलाया गया।Rewari News
बता दे आईजी अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देश पर रेवाड़ी में नशा मुक्त् अभियान के एक टीम बनाई है जो गांव गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। अभियान के तहत सेक्टर छह में जागरूकता कार्यक्र्म आयोजित किया गया। इंस्पेक्टर रामपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और योग व खेल से जुड़ने की अपील की।

इस मौके पर पुलिस की ओर से 200 से ज्यादा लोगों को जागरूक किया। एएसआई जितेंद्र चौहान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना देने के लिए डायल 112 पर की कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार, नशा बेचने वाले, अवैध रूप से बेच रहे शराब या किसी भी प्रकार का नशा बेचने वाले के बारे मे पता चले तो आप तुरंत पुलिस को सूचित करें।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौेक पर वार्ड पार्षद कमलेश देवी, डीके शर्मा, अवतार सिंह, शिव कुमार, श्रवण कुमार, चाव सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

















