Delhi NCR News: चांदनी चौक और सदर बाजार होंगे शिफ्ट, सीएम ने किया ऐलान, व्यापारियों की नींद उड़ी

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:
Delhi NCR News: चांदनी चौक और सदर बाजार होंगे शिफ्ट, सीएम ने किया ऐलान, व्यापारियों की नींद उड़ी

Delhi NCR News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाने जा रही है, ताकि व्यापार से जुड़ी शिकायतों का एक ही मंच पर समाधान हो सके। रेखा गुप्ता ने कहा कि अक्सर चांदनी चौक और सदर बाजार में बहुत भीड़ रहती है। इन बाजारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना है ताक ताकि खरीददारों को परेशानी न हो।

क्यों पडी जरूरत: बता दे कि आज ये बाजार बेहद संकरी गलियों, भीड़ वाले इलाके में है। अस्त-व्यस्त माहौल के चलत यहा पर भीड बनी रहती है। यहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि दो लोग भी एक साथ नहीं चल सकते, ऊपर से ट्रॉलियां, दोपहिया वाहन और दुकान का सामान जगह को और कम कर देते हैं। सबसे अहम बात यह है यहां पर ग्राहको की भीड भी बढती ही जा रही है।Delhi NCR News

 

गर्मियों में खास तोर पर धूल और नमी से स्थिति ओर भी बदहाल हो जाती है, जबकि बारिश में कीचड़ और पानी से अक्सर परेशानी होती है। जाम, पार्किंग की कमी और बुनियादी सुविधाओं की कमी व्यापारियों और ग्राहकों भी परेशान है।Delhi NCR News

व्यापारियों की नींद उड़ी: फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजेंद्र शर्मा, सतपाल सिंह मांगा और कमल कुमार जैसे बड़े नाम सुबह से ही इस मसले पर बात कर रहे हैं.। इनका कहना है कि CM के इस बयान ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।Delhi NCR News

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now