New Flyover: हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दादी सती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर बनाने की योजना की नए सिरे से DPR तैयार की जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में सलाहकार कंपनी को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं।
नए सिरे से तैयार होगी DPR
GMDA द्वारा पहले तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 59 करोड़ रुपये खर्च आना था, लेकिन सलाहकार कंपनी की तरफ से 83 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। यह हरियाणा सरकार की प्रशासनिक मंजूरी स 24 करोड़ रुपये अधिक है। ऐसे में इस कंपनी को नए सिरे से DPR तैयार करने के आदेश दिए हैं। New Flyover
ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
द्वारका एक्सप्रेसवे से दादी सती चौक होते हुए आईएमटी मानेसर तक रोड जाता है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3-3 लेन के अंडरपास है। ऐसे में वाहनों को दादी सती चौक पर भारी भरकम जाम लग जाता है। New Flyover
लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए GMDA ने इस बिजी रहने वाले चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। ये फ्लाईओवर 3- 3 लेन का बनाया जाएगा। इससे वाहन चालकों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।
GMDA द्वार दादी सती चौक से लेकर आईएमटी मानेसर तक नई सड़क बनने जा रही है। 3-3 लेन की मुख्य सड़क के अलावा दोनों और 2-2 लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य किया जाना है।

















