Haryana: हरियाणा के इस जिले में लगेगी बिजली अदालत, बिलिंग और मीटर संबंधी शिकायतों का होगा समाधान

On: June 8, 2025 8:27 PM
Follow Us:
Electricity court will be held tomorrow in this district of Haryana

Haryana: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन), सिरसा द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 9 जून को उपमंडल कार्यालय माधोसिंघाना बिजलीघर में बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत की अध्यक्षता सिरसा सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल करेंगे।

निगम ने कई कार्यक्रम किए  शुरू

उन्होंने बताया कि यह अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें उपभोक्ता अपनी बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निगम ने कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

जुर्माना या दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों पर अदालत करेगी विचार 

बिजली अदालत में मुख्य रूप से गलत बिलिंग, वोल्टेज की समस्या, बिजली आपूर्ति में व्यवधान और खराब मीटर बदलने में देरी जैसी शिकायतों पर सुनवाई होगी। हालांकि, बिजली के अनाधिकृत उपयोग, दंड, जुर्माना या दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों पर इस अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

उपमंडल कार्यालय माधोसिंघाना बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ता अपनी शिकायतों के साथ 9 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now