मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: महाराजा अग्रसेन चेयर की एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ​लिए अहम फैसले

On: June 8, 2025 5:25 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में महाराजा अग्रसेन पीठ की एडवाइजरी कमेटी की बैठक कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई।

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में महाराजा अग्रसेन पीठ की एडवाइजरी कमेटी की बैठक कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी ने नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी को पुष्प गुच्छ व पटका पहना कर अभिनंदन किया।

महाराजा अग्रसेन पीठ इंचार्ज डॉ. ममता अग्रवाल ने बैठक का क्रमवार एजेंडा प्रस्तुत किया जिसमें यज्ञशाला के नक्शे, रोजगार मेले के आयोजन एवं UG एवं PG के इंटर्नशिप के विषय में चर्चा की गई।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में डिप्टी सुपरिटेंडेट गिरफ्तार, ऑनलाइन खाते में ली थी रिश्वत, ऐसे खुला राज

 

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी

बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अग्रसेन यज्ञशाला का कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके लिए जिला सचिव रिपुदमन गुप्ता ने यज्ञशाला के स्वरूप का रोडमैप प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को सुगमता से रोजगार मिल सके जिसके लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा, विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए उपयुक्त कंपनियों से संपर्क किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने महाराजा अग्रसेन पीठ पर पीएचडी के लिए सीट को विश्वविद्यालय के विभाग से जोड़ने की बात रखी। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि ये चेयर पूरे हरियाणा प्रदेश की एक मात्र चेयर है इस चेयर के माध्यम से शीघ्र ही पीएचडी की सीट आरक्षित की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana : हरियाणा सरकार ने FNG Expressway को दी मंजूरी, फरीदाबाद से UP का सफर होगा आसान, पढ़े पूरी खबर

पीएचडी करने वाले छात्रों को सम्मेलन द्वारा स्कॉलरशिप दी जाएगी। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर अशोक सोमानी, बृजलाल गोयल, मुकेश भट्ठेवाले, विनयशील गोयल, रमेश मित्तल, गोपाल गोयल, अमित गुप्ता, विजय सिंघल, दीपक अग्रवाल, प्रो. सुनील कुमार, एक्सईन सुरेंद्र यादव, वाणिज्य विभाग से प्रो. अदिति शर्मा एवं फाइनेंस ऑफिसर अनिल कुमार भी बतौर एडवाइजरी कमेटी मेंबर उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now