Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा कोसली वासियों के लिए बहुत ही ख़ुशखबरी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोग अब चंडीगढ़ के लिए वातानुकूलित बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
विधायक अनिल यादव ने बलिदान सत्यप्रकाश रोडवेज कार्यशाला भाकली में इस नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, जो कोसली से चंडीगढ़ तक जाएगी।Haryana News
इस सेवा से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा, खासकर उन यात्रियों के लिए जो आरामदायक और समय की बचत वाली यात्रा पसंद करते हैं।Haryana News
साथ ही, विधायक ने रोडवेज अधिकारियों से कोसली बस स्टैंड पर सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी अपील की है, जैसे टिन शेड, वाटर कूलर, और समय सारिणी लगवाने की बात कही।
जानिए कितना रहेगा किराया: किराया 620 रुपये तय किया गया है, जो सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ से और सुबह 9:10 बजे कोसली से रवाना होगी। यह सेवा रेवाड़ी जिले के लोगों के जीवन में नई आसानी और सुविधा लेकर आएगी।
इस अवसर पर जिला पार्षद शारदा, जीवन हितैषी, मंडल अध्यक्ष गोपी, अनूप, सरंपच श्याम सिंह मौजूद रहे

















