Haryana Orbital Rail Corridor Update: हरियाणा के ऑर्बिटल ट्रेन कारिडोर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने कहा है कि यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
दरअसल, यह प्रोजेक्ट केवल सोनीपत में नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों को आपस में कनेक्ट करेगा। जिसके चलते दिल्ली के चारों ओर एक Industrial Rail Ring बनेगा और पूरे NCR के लिए यातायात और व्यापार की नई संभावनाएं खुलेगी।
खबरों की माने, तो यह रेल कॉरिडोर खरखौदा और इसके आसपास के 20 गांवों से होकर गुजरेगा। इन गाावों में किड़ौली, पाई, पहलादपुर, बरोणा, गोपालपुर, पिपली, थाना कलां, तुर्कपुर, छतेहरा बहादुरपुर, जगदीशपुर, नसीरपुर बांगर, हरसाना खुर्द, हरसाना कलां, मंडोरी, मंडोरा, नाहरा, मल्हामाजरा, अकबरपुर और बारोटा शामिल है। यहां सरकारी की ओर से भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है।
आर्बिटल रेल कारिडोर में ये है खास
इस ऑर्बिटल रेल काॅरिडोर की लंबाई करीब 130 किलोमीटर बनाई जा रही है। यह पलवल से शुरू होकर सोहना होते हुए मानेसर और फिर बहादुरगढ़ पहुंचेगा। इसके बाद खरखौदा होते हुए सोनीपत तक जाएगा। बताया जा रहा है कि मानेसर शहर से पाटली तक प्राथमिकता खंड में काम चल रहा है। वहीं सोनीपत और झज्जर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
डबल होगी रेल लाइन
बताया जा रहा है कि ऑर्बिटल रेल काॅरिडोर रेल लाइन डबल होगी और इस पर यात्री ट्रेन के साथ मालगाड़ियां भी दौड़ सकेंगी। इस पर दो रेलवे फ्लाईओवर बनाएंगे। इसके साथ ही टोटल 153 अंडरपास बनाए जाएंगे। जिससे सड़क और रेल यातायात के बीच तालमेल भी बढ़िया हो जाएंगा।
हरसाना कलां स्टेशन पर बनेगा सबसे बड़ा जंक्शन
बताया जा रहा है कि रेल कारिडोर को दिल्ली-पानीपत मेन लाइन से कनेक्ट करने के लिए हरसाना कलां में एक नया जंक्शन बनाया जाएगा। यहीं से यह रेल मार्ग का पारंपरिक नेटवर्क होगा। इसके साथ ही पानीपत जिले में पिपली और तुर्कपुर में नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जो स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा देंगे।
क्या बोले चीफ सेक्रेटरी
चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट हमारे लिए बहुत अच्छा है। यह नेशनल कैपिटल को भीड़ कम करने बहुत मदद करेगा।
सोनीपत-पलवल ऑर्बिटल ट्रेन कॉरिडोर से जु़ड़ी अन्य जानकारी
- -सोनीपत से पलवल के बीच दौड़ेगी सेमी हाईस्पीड सब-अर्बन ट्रेन बनाया जाएगा
- -इस पर ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
- -सालाना 60 लाख टन माल ढुलाई करने के लिए इस प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार किया गया है।
- -हर साल 40 लाख यात्री ट्रेनों में सफर कर सकेंगे
- -इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ी भी चलाई जाएगी, जो सीधे गुरुग्राम को दिल्ली के बाहर से चंडीगढ़ से कनेक्ट करेगी।
- -पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की लंबाई करीब 130 किलोमीटर बताई जा रही है।
- -इस प्रोजेक्ट पर करीब 5618 करोड़ रुपये की लागत आएगी।





















