PBKS vs RCB : IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखेन के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शक आने की संभावना है। ऐसे में स्टेडियम में 5 लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
दोनों को 18 साल से पहले टाइटल का इंतजार है। दोनों टीमें स्टेडियम में शाम 7:30 बजे आमने सामने होंगी। बता दें कि मैच से पहले शाम 6:00 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है।PBKS vs RCB
बेंगलुरु चौथी और पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों टीमों के बीच आपस में पहला ही फाइनल होगा। RCB 2009, 2011 और 2016 में फाइनल हार चुकी है, वहीं PBKS को 2014 में इकलौता फाइनल गंवाना पड़ा था।
PBKS और RCB के बीच IPL इतिहास में अब तक 36 मुकाबले खेले गए। दोनों ने 18-18 मैच जीते। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। दोनों इसी सीजन के क्वालिफायर-1 में भी भिड़ी थीं, तब बेंगलुरु ने 8 विकेट से मैच जीता था। इस सीजन दोनों के बीच चौथा मैच होगा। 2 में बेंगलुरु और 1 में पंजाब को जीत मिली।
अहमदाबाद में आज 64% बारिश की आशंका है। हालांकि, मैदान पर सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम है, इससे मैदान 30 मिनट में सूख जाएगा।PBKS vs RCB















