Expressway: यहां बनेगा 6 लेन का लिंक एक्सप्रेसवे, जमीन अधिग्रहित का काम शुरू; किसानों ने किया विरोध

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
EXPRESSWAY

Expressway: केंद्र सरकार लोगों को बहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला छह लेन का लिंक एक्सप्रेसवे जिले के दो गांव से गुजरेगा। इसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इटावा के कुदरैल ताखा से 92 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे तक जोड़ा जाएगा। यह जिले के सौरिख से होते हुए मैनपुरी और फर्रुखाबाद से गुजरेगा। जिले की सीमा में करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सौरिख के बिजनौरा और लोहटिकुरिया गांव से निकलेगा।Expressway

6,600 करोड़ की लागत
ये एक्सप्रेसवे 120 मीटर चौड़ा होगा। यूपीडा करीब 6,600 करोड़ की लागत से इसे तैयार करेगा। UPDA ने सर्वे पर पोल लगाकर सीमांकन का काम पूरा कर लिया है। भूमि अधिग्रहित वाले किसानों को फसल न करने की चेतावनी जारी की गई है।

जल्द ही इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से बुंदेलखंड, इटावा, हरदोई, उत्तराखंड समेत कई शहरों में जाने के लिए सफर सुहाना होगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।Expressway

किसानों ने शुरू किया विरोध
लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। डडौना ग्राम पंचायत प्रधान विमला देवी ने बताया कि इटावा जिले में एक बीघा भूमि अधिग्रहण का ढाई लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।

वहीं बिजनौरा और लोहटिकुरिया के किसानों को एक बीघा जमीन का सिर्फ 85 हजार मुआवजा दिया जा रहा है। इससे जिले के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वहीं किसान सुरेंद्र सिंह ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को ज्ञापन देते हुए संतोषजनक मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now