हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, 30 मिनट में पहुंचेंगे जयपुर

On: July 8, 2026 5:56 PM
Follow Us:
NEW EXPRESS WAY

हरियाणा:  हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें इस दूरी को तय करने में 4 घंटे नहीं बल्कि 2 से ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए राजस्थान में बांदीकुई से जयपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा।New Expressway

 

गुरुग्राम से जयपुर जाने के लिए अब दो मार्ग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर शहर की कनेक्टिविटी बेहतर हो इसके लिए 67 किलोमीटर लंबा बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एवं द्वारका एक्सप्रेसवे की तरह ही एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे है। एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का एंट्री व एग्जिट केवल रास्ते में पड़ने वाले मुख्य सड़कों को जोड़ने के लिए किया जाता है।

 

गडकरी ने कहा कि नई सड़क से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय 3 घंटे 45 मिनट से घटकर मात्र 3 घंटे रह जाने की उम्मीद है, जिससे आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा एनएच-48 और एनएच-21 पर भीड़भाड़ कम होगी।

30 मिनट में पहुंचेंगे जयपुर
जून महीने से इस Expressway को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। 67km लंबे फोरलेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे पर 125km प्रति घंटा की स्पीड से वाहन दौड़ सकेंगे। इससे बांदीकुई से जयपुर की दूरी सिर्फ 30 मिनट में पूरी होगी, जबकि वर्तमान में एक घंटे से ज्यादा का समय लगेगा।New Expressway

नए एक्सप्रेसवे का मिलेगा फायदा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। 1380km लंबे इस एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम से रणथंभोर तक के हिस्से को विधिवत रूप से चालू किया जा चुका है।

जयपुर दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर नहीं पड़ता है। इसी कारण से दिल्ली, गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन अब दौसा मोड़ के नजदीक बांदीकुई से लेकर जयपुर तक नया फोरलेन एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसके चालू होने से जयपुर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर