Evening News: दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें, एक क्लिक पर जानिए पूरी जानकारी

On: March 21, 2026 11:46 PM
Follow Us:
news

Evening News:  दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

👇
===============================

1 भोपाल-महिला महासम्मेलन में PM मोदी, एमपी की पहली इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया

2 मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों बहनों को संबोधित किया। देवी अहिल्या की 300वीं जन्म जयंती पर उनका भाषण महिला शक्ति पर केंद्रित रहा। उन्होंने देश के विकास से लेकर, देश की सुरक्षा में महिलाओ के बढ़ते योगदान को बताया

3 पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं मां भारती को भारत की मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आज यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें-बेटियां हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आप सभी बहनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। भाइयों-बहनों, आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्र निर्माण में हो रहे भगीरथ प्रयासों में योगदान देने का है

4 2014 से पहले 30 करोड़ से ज्यादा ऐसी बहनें थीं, जिनका बैंक खाता नहीं था, हमने खाते खुलवाए। अब योजना का पैसा सीधा उनके खाते में जाता है। वे अब आर्थिक उपार्जन कर रही हैं, स्वरोजगार कर रही हैं। उन्हें मुद्रा गारंटी से लोन मिल रहा है। योजना में 75 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। 10 करोड़ बहनें सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं, जो कोई न कोई गतिविधि करती हैं। बहनों को आगे बढ़ाने के लिए हम लाखों रुपयों की मदद कर रहे हैं

5 पीएम मोदी बोले- आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी, जो उनके आकाओं के लिए काल बन गई,’जहां PAK सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया, पीएम मोदी

6 भोपाल में PM मोदी की पाकिस्तान को फिर चुनौती, कहा- आतंकियों के मददगारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, गोली का जवाब गोले से मिलेगा

7 हम कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे…’ वडोदरा में विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ

8 देश में 2710 हुई कोविड मरीजों की संख्या, 7 लोगोंं की गई जान; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी भारत में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 2710 तक पहुंच गई है, जबकि 1170 मरीज ठीक हो चुके हैं।

9 सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का किया दौरा, सेना की तैयारियों की समीक्षा

10 ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना का 15% वक्त फर्जी खबरों से लड़ने में बर्बाद हो गया…’, CDS चौहान का बड़ा बयान

11 ‘डोनाल्ड भाई’ ने कल तक 11वीं बार किया दावा,कब चुप्पी तोड़ेंगे PM मोदी? ट्रंप के सीजफायर वाले बयान पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- मोदी के दोस्त

12 भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत… थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने बदला सुर, आतंकवाद पर भारत को मिला खुला समर्थन

13 CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा इस देश के आखिरी नागरिक तक पहुंचना हमारा मौलिक कर्तव्य है,जब तक बार और बेंच साथ में काम नहीं करते,तब तक हम न्याय के रथ को आगे नहीं बढ़ा सकते

14 CJI बोले- योगी देश के सबसे पावरफुल सीएम, कहा- ऐसा मुझे केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया, इलाहाबाद की भूमि ही पावरफुल लोगों की

15 जस्टिस वर्मा कैश मामला, परिवार ही स्टोररूम इस्तेमाल करता था, जांच पैनल की रिपोर्ट में खुलासा; आग लगने के बाद नकदी हटाई

16 मध्यप्रदेश -हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी दोषी करार, विधायकी पर मंडराया खतरा, जल्द तय होगी सजा

17 अब आप फाइल कर सकते हैं ITR, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR-1 और ITR-4 फॉर्म जारी किया, आखिरी तारीख 15 सितंबर

18 फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप केस में जमानत, पीड़िता बोली- लिवइन रिलेशन में थी, दुष्कर्म नहीं हुआ; महाकुंभ सेंसेशन मोनालिसा को फिल्म ऑफर किया था
==============================

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now