Haryana: हरियाणा में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आया था परिवार, कर्ज से थे परेशान

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:
haryana news

Haryana: हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 6 लोगों की सेक्टर 26 स्थित प्राइवेट अस्पताल और एक की सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। सोमवार को वे पंचकूला में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए थे। मरने वालों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और 3 बच्चे शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रवीण मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार शुरू किया था। वहां उन्हें घाटा हो गया। इसी से परेशान होकर कथा से लौटते समय पूरे परिवार ने यह कदम उठाया।

सेक्टर 27 में मकान नंबर 1204 में रहने वाले हर्ष ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर के बाहर हुंडई की ऑरा गाड़ी में ड्राइवर सीट पर प्रवीण मित्तल बैठा हुआ था। साथ वाली सीट पर उनकी बुजुर्ग मां थी। उनके पैरों के नीचे बेटा मृत पड़ा था। पीछे की सीट पर प्रवीण की पत्नी, पिता और 2 बेटियां थीं।

हर्ष ने बताया कि गाड़ी में सभी ने उल्टियां कर रखी थीं। उन्होंने प्रवीण से बात करने की कोशिश की तो उसने बताया कि हमारे सिर पर कर्जा है। हमने सुसाइड कर लिया है।

इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को डायल 112 पर कॉल की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

DCP बोलीं- सभी की पहचान हुई सूचना मिलते ही DCP हिमाद्री कौशिक के अलावा पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। DCP हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पूरे परिवार ने सुसाइड किया है। सभी की पहचान हो गई है। परिवार के अन्य लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

बिजनेस में घाटे से परेशान थे पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रवीण मित्तल पर कुछ सालों से काफी कर्ज हो गया था। देहरादून में उन्होंने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन वह नहीं चला। इसके बाद परिवार कर्ज के तले दबता चला गया। इतनी तंगी हो गई थी कि घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से वे काफी परेशान थे।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now