Breaking News: हरियाणा के इस गांव में बिक रही एमटीपी किट, जानिए संचालक कैसे दबोचा

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:
BIR SINGH MEDICAL

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाडी स्वास्थ्य विभाग ने एक बडी कार्रवाई की है। टीम की कार्रवाई पर रेवाडी पुलिस ने एमटीपी किट (गर्भपात की दवा) अवैध रूप से बेचने के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव राजपुरा खालसा निवासी बीरसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गांव राजपुरा खालसा निवासी बीरसिंह द्वारा अवैध रूप एमटीपी किट बेचने बारे सुचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम का गठन करके गांव किशनगढ़ के यादव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था।

ग्राहक भेज किया काबू: विभाग की टीम ने योजना के तहत एक नकली ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर संचालक के पास भेजा था। जो मेडिकल संचालक बीरसिंह ने 1 हजार रुपये लेकर नकली ग्राहक को एमटीपी की किट दे दी थी। जिसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया था।

मेडिकल स्टोर को किया सील: स्वास्थ्य विभाग टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जो इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एमटीपी एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके आरोपी बीरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें