मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bank Holiday: जून महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

On: May 24, 2025 1:57 PM
Follow Us:
haryana news

Bank Holiday: डिजिटल पेमेंट के इस दौर में भी कई ऐसे काम होते हैं. जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. लेकिन अगर आपको छुट्टी के दिन बैंक जाना पड़ा, तो आपका समय और काम दोनों बर्बाद हो सकते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि जून 2025 में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे.  Bank Holiday

RBI जारी करता है बैंक हॉलीडे कैलेंडर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल सभी बैंकों के लिए हॉलीडे कैलेंडर जारी करता है. हालांकि, हर राज्य में बैंक छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग होती है. त्योहार, क्षेत्रीय पर्व और राज्य विशेष के अवसर पर स्थानीय स्तर पर छुट्टियां दी जाती हैं.

जून 2025 में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसमें अवकाश, शनिवार और रविवार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें  Kia Syros Diesel HTK O पर ₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितना होगा मासिक खर्च?

प्रमुख त्योहारों और अवसरों पर छुट्टियां

6 जून 2025 (शुक्रवार): ईद-उल-अधा (Bakrid) पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे.
7 जून 2025 (शनिवार): ईद-उल-अधा (Id-Uz-Zuha) पर देश के 30 से ज्यादा शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर आदि शामिल हैं.
11 जून 2025 (मंगलवार): संत कबीर जयंती/सागा दावा पर गंगटोक और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
27 जून 2025 (शुक्रवार): रथयात्रा के अवसर पर भुवनेश्वर और इंफाल में अवकाश रहेगा.
30 जून 2025 (सोमवार): रेम्ना नी के अवसर पर आईजोल में बैंक नहीं खुलेंगे. Bank Holiday

साप्ताहिक अवकाश

14 जून 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार
28 जून 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार
1, 8, 15, 22, 29 जून (रविवार): हर रविवार को सभी बैंकों में अवकाश रहता है.

यह भी पढ़ें  Mahendragarh News: रोडवेज कर्मी ने बस में मिले 2 लाख रुपये लौटाए

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां
हर राज्य में बैंक की छुट्टियों की सूची एक जैसी नहीं होती. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्यवार छुट्टियों की जानकारी उपलब्ध होती है. अगर आप किसी दूसरे राज्य में यात्रा कर रहे हैं या कामकाज के सिलसिले में बैंकिंग से जुड़ा कार्य कर रहे हैं, तो पहले अपना राज्य और शहर चुनकर RBI की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें.

छुट्टियों के बावजूद निपटा सकते हैं कई काम
अगर छुट्टी वाले दिन आपका कोई बैंकिंग कार्य पेंडिंग रह गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं. आज के समय में बैंक की अधिकतर सेवाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं. जैसे:

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी सादलपुर मार्ग पर 48 करोड की लागत से बनेगा ओवरब्रिज, PM MODI ने शिलान्यास

नेट बैंकिंग
मोबाइल बैंकिंग ऐप
UPI ट्रांजैक्शन
एटीएम से कैश निकालना या बैलेंस चेक
ऑनलाइन पासबुक अपडेट
बिल पेमेंट, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री
इन सुविधाओं की मदद से आप बैंक बंद रहने पर भी अपने जरूरी काम घर बैठे पूरा कर सकते हैं.

बैंक ग्राहकों के लिए सुझाव
ऑनलाइन सेवाओं का अधिकतम इस्तेमाल करें ताकि छुट्टी के दिन भी आपका काम रुक न जाए.
यदि आपके पास कोई चेक क्लियरेंस, लोन ईएमआई, या कैश जमा जैसे जरूरी कार्य हैं. तो उन्हें छुट्टी से पहले ही निपटा लें.
बैंक की ब्रांच में जाने से पहले छुट्टी की पुष्टि जरूर करें. खासकर अगर आप किसी राष्ट्रीय अवकाश या त्योहार के आसपास जा रहे हैं.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now